फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: टॉय सिटी में चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी, कंपनी में तैनात रहे अधिकारी समेत चार पर केस

Mon, 05 Sep 2022 11:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

कंपनी में नए महाप्रबंधक के कार्यभार संभालने के बाद चोरी का खुलासा हुआ है। कंपनी के पूर्व अधिकारी और कर्मचारियों सहित चीन के चार नागरिकों के खिलाफ महाप्रबंधक व निदेशक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित टॉय सिटी में ईयर फोन व डेटा केबल बनाने बनाने वाली चीन की कंपनी से तीन करोड़ का सामान चोरी कर लिया गया। कंपनी में नए महाप्रबंधक के कार्यभार संभालने के बाद चोरी का खुलासा हुआ। कंपनी के पूर्व अधिकारी और कर्मचारियों सहित चीन के चार नागरिकों के खिलाफ महाप्रबंधक व निदेशक ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अवैध रूप से चीन के नागरिकों के ग्रेटर नोएडा में रहने का खुलासा होने के दौरान ये मामला सामने आया था। अब जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि तीन नागरिक चोरी के बाद देश छोड़कर फरार हो चुके हैं। जबकि एक आरोपी जिले में ही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। चीन की कंपनी के महाप्रबंधक गेन युआन चूं और निदेशक मोहम्मद उस्मान ने ईकोटेक-1 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि  कंपनी में पूर्व में ली शुनलुन, पेन चाओयूं, एमए हुईचा, लु झोंगजिन कार्यरत थे। इनमें से तीन लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद चीन वापस लौट गए।

जबकि अभी एक देश में ही मौजूद है। मोहम्मद उस्मान ने बताया कि महाप्रबंधक गेन युआन ने कंपनी में तैनाती के बाद ऑडिट कराया। इसमें पता चला कि कंपनी से तीन करोड़ रुपये का सामान चोरी हो चुका है। आरोप है कि चारों पूर्व अधिकारी व कर्मियों ने ही ये चोरी कराई है। इसके कुछ साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 381 के अंतर्गत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें