दक्षिण दिल्ली नगर निगम की महापौर कमलजीत सहरावत ने ऐलान किया है कि कर्मचारियों के वेतन में कमी नहीं की जाएगी। कर्मचारियों के विचार सुनने के बाद उन्होेंने आयुक्त को पत्र लिखकर यह आदेश दिया है।
इस आदेश के बाद लगभग तीन हजार कर्मचारियों को राहत मिलेगी। महापौर कहा कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने का आदेश सदन की मंजूरी से पारित हुआ था। कर्मचारियों के वेतन घटाने के आदेश को लागू नहीं किया जा सकता।