फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: इस पेन ड्राइव में मिलेगा सीबीएसई का पूरा सिलेबस

Tue, 10 Jan 2017 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यही वो पेन ड्राइव जिसमें पूरा सिलेबस होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के मिशन पर प्रकाशक भी चल पड़े हैं। विश्व पुस्तक मेले में यलो वर्ड पब्लिकेशन ने एक पेन ड्राइव में पूरा सिलेबस अपलोड कर रखा है। 
विज्ञापन


इसमें क्लास 1 से 12वीं तक की सीबीएसई की पुस्तकें हैं। मोबाइल पर पढ़ने के लिए प्ले स्टोर से मुफ्त में एक एप को डाउनलोड करना होता है। इसके बाद पुस्तकों को कहीं भी पढ़ा जा सकता है। बिजनेस हेड संजय शर्मा के मुताबिक, अभी इस एप को फ्री में स्कूलों को दिया जा रहा है।

पुस्तकों के महाकुंभ का दूसरा दिन हाउसफुल रहा। रविवार को बड़ी संख्या में दिल्लीवासी विश्व पुस्तक मेले में पहुंचे। दोपहर बाद प्रगति मैदान के सभी हॉल पुस्तक प्रेमियों की भीड़ से भरा था।
विज्ञापन

मम्मी-पापा के साथ चहलकदमी करते बच्चे भी दिखे

book fair - फोटो : अमर उजाला
इसमें कॉलेज जाने वाले छात्र-छात्राओं के अलाव मम्मी-पापा के साथ चहलकदमी करते बच्चे भी दिखे। वहीं दूसरे दिन ही आम लोगों की दिलचस्पी से आयोजक के साथ प्रकाशक खुश नजर आए। आयोजकों के मुताबिक, शाम तक दर्शकों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच गई।

हॉल नंबर-14 के बाल मंडप में भारी भीड़ दिखी। यहां पर अभिभावक स्टॉल पर बच्चों के फायदे की पुस्तकों को पलटते रहे। इनकी ज्यादा रुचि पढ़ाई के नए तरीके, ऑनलाइन सुविधाओं, माइंड गेम्स की बारीकियां जानने में थी।

अभिभावक बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से संबंधित पुस्तकों, कलर पेंसिल व बुक के साथ कॉमिक्स व कहानी की किताबों में व्यस्त नजर आए।

किताबों से सीखो लजीज व्यंजन पकाने के तरीके 

book fair - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हंस ध्वनि थियेटर के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। वहीं हॉल नंबर-12 की हास्य कविता गोष्ठी ने दर्शकों ने गुदगुदाया।

इसके अलावा हॉल नबंर-11 में सृजन पाल सिंह ने बचपन के कलाम विषय पर चर्चा की। आशीष कंधवे के संचालन में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी आयोजित किया गया। पुस्तक की खरीदारी करते लोगों ने इसी तरह के कई कार्यक्रमों का आनंद लिया।

पुस्तक मेले में लजीज व्यंजनों को बनाने का गुर सिखातीं किताबों की भी भरमार है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक के लजीज खाने को पकाने की विधि सरल-आसान शब्दों में समझाती पुस्तकों के स्टाल पर लोगों की खासी भीड़ थी। मेले में गृहिणियां खानपान की पुस्तकों को पलटती भी दिखीं।
विज्ञापन

पहली बार हुअाआ एक ई-बुक का लोकार्पण

book fair - फोटो : अमर उजाला
खास बात यह कि इस बार कई स्कूल से भी ऐसी पुस्तकों की मांग आ रही है। कई पुस्तकों का बड़ा हिस्सा रेसेपी फॉर यंग मम्मी पर है। इसमें उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत की ढेरों रेसिपी का जिक्र है। 

पुस्तक मेले में हॉल नंबर-8 में साहित्य मंच पर पहली बार ई-बुक ‘आइना सच नहीं बोलता’ का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर लेखिका नीलिमा शर्मा भी मौजूद थीं।

मातृभारती के महेंद्र शर्मा बताते हैं कि यह कथा कड़ी अपने आप में बेहद रोचक है। इसे अलग-अलग 15 हिंदी की लेखिकाओं ने लिखा है। उन्होंने बताया कि हिंदी के पाठक भी आज डिजिटिलाइज हो रहे हैं। मातृभारती एप से बीते तीन वर्षों में 3 हजार से ज्यादा लेखक जुड़े हैं। वहीं 15 लाख ई-बुक्स को लोगों ने डाउनलोड किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें