फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आज से इन नए रूटों पर भी मिलेगी DTC बस की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजफगढ़ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और उत्तम नगर से नजफगढ़ की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। डीटीसी शुक्रवार से दो नए रूट शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन


इन रूट पर दस से पंद्रह मिनट के अंतराल पर बस सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन प्रबंधन के मुताबिक, यात्रियों की मांग पर इन नए रूट पर सुविधा शुरू की जा रही है।

रूट संख्या 728 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से नजफगढ़ टर्मिनल और रूट संख्या 833 शटल उत्तम नगर से पड़वाला कलां (नजफगढ़) के बीच बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इन रूट पर यहां से मिलेंगी बसें

रूट संख्या 728 नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर वाया मिंटो ब्रिज, कनॉट सर्किल, शहीद भगत सिंह मार्ग, गोल मार्केट, पंचकुईंया रोड, पुसा रोड सर्किल, रिज रोड, धौला कुआं, द्वारका सेक्टर 6/7  डिवाइडर रोड, द्वारका कोर्ट, द्वारका सेक्टर 10/9, 19/20, सेक्टर-19, अमराही गांव, गोयला डेयरी से होते हुए छावला स्टैंड तक चलेगी।

इस रूट पर यात्रियों को धौलाकुआं पर रूट संख्या 770 की बस भी मिलेगी। वहीं रूट संख्या 833 उत्तम नगर से पड़वाला कला (नजफगढ़) के बीच रहेगा, जो कि डाबडी मोड़, नाला रोड, द्वारका सेक्टर-6/7 डिवाइडर रोड, द्वारका कोर्ट, द्वारका सेक्टर 10/9, 19/20 चौक, द्वारका सेक्टर-19 पॉकेट-ए, अमराही गांव से होते हुए गोयला मोड़, झटीकरा मोड़ (मेन छावला नजफगढ़ रोड), झटीकरा रोड के बीच सुविधा देगी।

यात्री अधिक जानकारी के लिए डीटीसी के टोल फ्री नंबर 1800118181 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें