फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी, दिल्ली मेट्रो ने दी बड़ी सुविधा

Tue, 28 Jun 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो से एयरपोर्ट जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब वह एक जुलाई से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन  पर पड़ने वाले शिवाजी मेट्रो स्टेशन से भी एयरपोर्ट के लिए चेक इन कर बोर्डिंग पास हासिल कर पाएंगे।
विज्ञापन


यही नहीं अब वह अपना सामान भी यहीं जमा कर सकते है जो उनके फ्लाइट तक पहुंचा दिया जाएगा। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ जेट एयरवेज और एयर इंडिया के यात्रियों के लिए होगी।

वर्तमान में नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से ही बोर्डिंग पास जारी किए जाते थे। अब दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन यह सुविधा शिवाजी मेट्रो स्टेशन से भी शुरू करने जा रही है। कोई भी यात्री अपने फ्लाइट से कम से कम दो घंटे और अधिकतम 12 घंटे पहले अपना सामान जमा कर वहां से बोर्डिंग पास ले सकता है।
विज्ञापन

एअर इंडिया की फ्लाइट के लिए यहीं से मिलेगा बोर्डिंग पास

मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
वह दोबारा आकर मेट्रो स्टेशन से सफर करके सीधे अपनी फ्लाइट पकड़ सकता है। उसका पूरा सामान उसकी फ्लाइट  तक सुरक्षित पहुंचा दिया जाएगा।

डीएमआरसी ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का परिचालन अपने हाथ में लेने के बाद कई ऐसे कदम उठा रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा यात्री इस लाइन को मिले।

50 फीसदी तक किराया पहले ही कम किया जा चुका है। अब शिवाजी मेट्रो स्टेशन से चेक इन की सुविधा से उम्मीद है कि यहां यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। चेक इन की सुविधा डोमेस्टिक और टी थ्री दोनों एयरपोर्ट के लिए होगी। वर्तमान में इस लाइन से औसतन 36 हजार लोग रोजाना सफर कर रहे है।
विज्ञापन

दिल्ली घूमने का मौका भी मिलेगा

मेट्रो के इस नई सुविधा से अब उन लोगों को दिल्ली घूमने का भी मौका मिलेगा जो कि दिनभर के लिए दिल्ली आते है। दरअसल, बहुत से ऐसे लोग होते है जो कि बाहर से सुबह दिल्ली आते हैं।

जरूरी काम निपटाने के बाद वापसी की फ्लाइट शाम की होती है। वह दिल्ली घूमना चाहते हैं। अब वह चाहे तो शिवाजी मेट्रो स्टेशन से 12 घंटे पहले चेक इन करके सामान जमा कर बोर्डिंग पास हासिल कर लें।

आराम से दिल्ली भ्रमण करें। फ्लाइट के समयानुसार वह फिर से शिवाजी स्टेशन से मेट्रो पकड़कर सीधे एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। सामान के साथ घूमने की समस्या खत्म हो जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें