फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Siddiqui Murder : लॉरेंस को रास नहीं आ रहा था बॉलीवुड पर सिद्दीकी का राज, अपना दबदबा चाहता है बिश्नोई

Mon, 14 Oct 2024 03:38 AM IST
Vikas Kumar पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुजरात जेल में बंद लॉरेंस बिश्रोई बॉलीबुड़ पर अंडरवर्ल्ड के राज व खौफ को पूरी तरह खत्म करना चाहता है।
विज्ञापन
बाबा सिद्दीकी और लॉरेंश बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्रोई-गोल्डी बरार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी का बॉलीबुड पर राज पसंद नहीं आ रहा था। बाबा सिद्दीकी की मुंबई के फिल्म जगत में अच्छी पैठ रखते थे। ये भी कहा जा रहा है कि अंडरवर्ल्ड से कुछ लोगों को लेन-देन कर बचाया भी है। लारेंस अब अंडरवल्र्ड को दूर कर बॉलीबुड पर खुद राज करना चहाता है। विदेश में बैठे गोल्डी बरार ने बाबा सिद्दीकी हत्या के आदेश दिए थे। बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किया गया युवक गुरमेल बलजीत सिंह गोल्डी बरार का खास गुर्गो है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये बात सामने आ रही है कि एनसीपी नेता को मारने चार शूटर गए थे। मुंबई पुलिस ने झज्जर, हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह, (23) और गांव गडारी, थाना कैसरगंज, बहराईच यूपी निवासी धर्मराज राजेश कश्यप (19) को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें यूपी का तीसरा शूटर और पंजाब के जालंधर का अख्तर फरार है। मुंबई पुलिस ने अख्तर के पंजाब व यूपी में कई जगह दबिश दी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम पंजाब व दूसरी यूपी में दबिश दे रही है।

ऐसे है लॉरेंस-गोल्डी बरार कनेक्शन
अख्तर पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। गोल्डी बरार भी यही का रहने वाला है। एक बार अख्तर के पिता का किसी से झगड़ा हुआ था। जब गोल्डी ने उसे कहा था कि वह उसके पिता के बदला लेने में सहायता करेगा। पिता की हत्या का बदला लेने के बाद बाद अख्तर गोल्डी के लिए काम करने लगा। वह गोल्डी के संपर्क में लगातार रहता था। वह गोल्डी से बहुत ज्यादा संपर्क में रहता था।

अख्तर के बिना नहीं चलता है गुरमेल
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अख्तर व बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार गुरमेल बलजीत सिंह हरियाणा की कैथल जेल में एक साथ बंद थे। यहां पर दोनों की गहरी दोस्ती हो गई थी। छह महीने पहले ही अख्तर जेल से बाहर आया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गुरमेल अख्तर के बिना पैर तक नहीं उठाता था। ऐसे में ये माना जा रहा है कि गोल्डी ने अख्तर को बाबा की हत्या के आदेश दिए। अख्तर के साथ गुरमेल मुंबई गया था। इससे ये स्पष्ट है कि लॉरेंस बिश्रोई व गोल्डी बरार ने एनसीपी की नेता की हत्या करवाई है।

अंडरवर्ल्ड के राज को खत्म करना चाहता है लॉरेंस
गुजरात जेल में बंद लॉरेंस बिश्रोई बॉलीबुड़ पर अंडरवर्ल्ड के राज व खौफ को पूरी तरह खत्म करना चाहता है। ऐसे में जो फिल्म जगत में पैठ रखता है और किसी तरह के केसों को निपटाते हैं तो लॉरेंस को लगता है कि वह अंडरवर्ल्ड से जुड़े हुए हैं। लॉरेंस अब बॉलीवुड पर खुद राज करना चाहता है, ताकि उसे मोटी रकम मिल सके।
विज्ञापन

करीब 20 दिनों से अपने घरों से गायब थे
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरूआती जांच में ये सामने आई कि एनसीपी नेता को मारने गए चारों लड़के 15 से 20 दिनों से अपने घरों से गायब थे। इन्होंने हत्या की तैयार एक महीने पहले शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें