फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना ही नहीं आपके दूसरे शौक पर भी भारी पड़ा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट की घोषणा के साथ सस्ते सोने का सपना दूर हो गया है। सोने पर किसी भी प्रकार की रिआयत नहीं मिलने की वजह से बाजार भाव पर ही सोने की खरीद फरोख्त होती रहेगी। फिलहाल सोने के दाम में कोई बदलाव नहीं होने वाला है।
विज्ञापन


बजट में उम्मीद थी कि सोने पर कुछ छूट मिलेगी, लेकिन ऐसा हो न सका। दूसरी तरफ, पालिस हीरे का दाम बढ़ाया गया है, इससे हीरों के जेवर पर भी असर आएगा।

सेक्टा 62 की ऊषा ने बताया कि केंद्रीय बजट में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ रखा गया है, जो काफी अच्छा संकेत है। हालांकि, बढ़ती महंगाई पर काबू करना सरकार के लिए एक चुनौती है, जिस पर प्रभावी तरीके से काम करना जरूरी हो गया है।

क्योंकि शौक बड़ी चीज है!

सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वाले अब सही मायने में कह सकेंगे कि ‘शौक बड़ी चीज है’। लोगों को स्वस्थ जिंदगी देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर 11 से 72 फीसदी की वृद्धि की गई है, जिसका एक स्वर में ने स्वागत किया गया। हालांकि, सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर सरकार को काफी ज्यादा राजस्व प्राप्त होता है और नए कदम से इसमें गिरावट आ सकती है।

एक स्टडी के अनुसार भारत में 12 करोड़ लोग तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं। इससे सरकार को 183 अरब रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन

महंगाई बढ़ने से खरीदारी में लगेगी रोक!

वहीं, उत्पादों का सेवन करने वालों का इलाज में इससे कहीं ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ जाता है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिशों पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अमल किया और सिगरेट और तंबाकू के उत्पादों की कीमत बढ़ा दी है।

बजट के बाद हर सिगरेट पर 2 रुपये से 3.50 रुपये का इजाफा होगा। इस पर डॉक्टर कपिल सिंघल का कहना है कि सिगरेट और तंबाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति तंबाकू उत्पादों से दूर रहने वालों से 6-10 साल पहले दुनिया छोड़ जाते हैं।

यह बहुत अच्छा कदम है कि सिगरेट और तंबाकू के उत्पादों में वृद्धि की गई है। महंगाई के दौर में लोग इससे दूर होंगे और समाज को एक स्वस्थ माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें