नरेला निवासी बीमार महिला को सोनीपत जाकर तांत्रिक से इलाज कराना महंगा पड़ गया। आरोपी तांत्रिक ने भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सपना (बदला हुआ नाम) ने थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।
पीड़िता के मुताबिक करीब दो साल पहले उसकी बेटी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह बीमार रहने लगी।