फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जबरन वसूली के मामले में फरार गोगी गैंग का बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने की गिरफ्तारी, केएन काटजू मार्ग थाने इलाके में एक कार्यशाला में धमकी देकर हो गया था फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने जबरन वसूली और धमकाने के मामले में फरार गोगी गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक कार्यशाला के आयोजन स्थल को खाली नहीं करने पर लोगों को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया था। गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव पुगथला, सोनीपत हरियाणा निवासी हरेंद्र के रूप में हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 11 मई को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी मिलने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी कार्यशाला में काम कर रहा था, तभी चार लड़के सफेद स्कॉर्पियो कार से वहां आए। उन लोगों ने खुद को गोगी गैंग का बताया और उनसे उगाही की। फिर धमकी दी कि 2-4 दिनों के भीतर परिसर खाली नहीं होने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मामले की जांच स्पेशल स्टाफ को सौंपा गया। आरोपियों को पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस और स्पेशल स्टाफ की कई टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान आरोपी हरेंद्र की पहचान की गई। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया। बाद में उसे अदालत ने इस मामले में भगोड़ा करार दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीमें लगातार आरोपियों का सुराग लगाने में जुटी थी। इसी बीच स्पेशल स्टाफ की टीम को आरोपी हरेंद्र की गतिविधि के बारे में एक जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि वह दिल्ली के घेवरा गांव में अपने परिचितों से मिलने आएगा। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर सेक्टर-24 रोहिणी के पास घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वह वर्तमान में पानीपत में रह रहा था। उसने बताया कि 11 मई को उसने अपने तीन साथियों के साथ फिलहाल जेल में बंद कपिल उर्फ कल्लू के निर्देश पर शिकायतकर्ता को जबरन वसूली और उसका परिसर खाली करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें