फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शुरू करने के लिए ग्लोबल टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- 150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज और 883 बेड के शिक्षण अस्पताल को पीपीपी मॉडल पर चलाएगी सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को शुरू करने के लिए सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने मेडिकल कॉलेज और शिक्षण अस्पताल के संचालन एवं रखरखाव के लिए पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर ग्लोबल टेंडर जारी किया है। इससे देशी-विदेशी संस्थाओं के लिए परियोजना में भाग लेने का रास्ता खुल गया है।
सेक्टर-102ए में करीब 30.08 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस मेडिकल कॉलेज परिसर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। परियोजना में 150 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 883 बिस्तरों का शिक्षण अस्पताल, शैक्षणिक ब्लॉक, छात्रावास और आवासीय सुविधाएं शामिल हैं। निर्माण कार्य अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण पर करीब 830 करोड़ लगात आईं हैं। इसका टेंडर चार अगस्त को खोला जाएगा। पीपीपी मॉडल पर चयनित संस्था को मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के संचालन के साथ-साथ नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल संस्थान, इनोवेशन एवं रिसर्च सेंटर जैसी अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने की भी अनुमति होगी। शैक्षणिक ब्लॉक में लेक्चर थिएटर, प्रयोगशालाएं, प्रशासनिक कार्यालय और शिक्षण सुविधाएं विकसित की गई हैं। परिसर में 228 सीटों का छात्र छात्रावास, 450 सीटों का छात्रा छात्रावास तथा रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सों के लिए 72 सीटों वाला हॉस्टल बनाया गया है।
विज्ञापन


जिले का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज
गुरुग्राम में निजी अस्पतालों की संख्या अधिक होने के बावजूद सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं। वर्तमान में सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल ही प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्र है। गंभीर मरीजों को अक्सर रोहतक के पीजीआई और दिल्ली के बड़े सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में शीतला माता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शुरू होने से जिले को पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज मिलेगा।

प्रमुख सुविधाएं
150 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज, 883 बिस्तरों का शिक्षण अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, अकादमिक एवं टीचिंग ब्लॉक, छात्र और छात्रा छात्रावास, रेजिडेंट डॉक्टर हॉस्टल, नर्स हॉस्टल, ऑटोप्सी ब्लॉक, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रिसर्च एवं नवाचार सुविधाएं (प्रस्तावित) हैं।
विज्ञापन


वर्जन-
श्री शीतला माता देवी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संचालन के लिए पीपीपी मोड पर ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू होने से गुरुग्राम में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
- शेखर नांदल, कार्यकारी अभियंता, जीएमडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें