फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की कार के शीशे थे काले, युवती और लोगों ने कटवाया चालान

Thu, 19 Sep 2019 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Twitter
विज्ञापन

संशोधित यातायात अधिनियम में चालान की रकम भारी-भरकम किए जाने से लोग गुस्से में हैं। हालांकि इसका कई बार सकारात्मक प्रयोग भी हो रहा है। कानून का पालन कराने का जिम्मा संभालने वाले ही इसका उल्लंघन करें तो उनका गुस्सा बेकाबू हो जाता है।

विज्ञापन


तीस हजारी कोर्ट के पास मंगलवार को उस समय अच्छा-खासा हंगामा हो गया, जब वहां से गुजर रही एक युवती और लोगों की नजर वहां खड़ी काले शीशे वाली कार पर पड़ी। युवती ने पूछताछ की तो पता लगा कि कार दिल्ली यातायात पुलिस के सिपाही की है। 

इसके बाद युवती हंगामा करते हुए इस हुंडई एसेंट कार का चालान कराने पर अड़ गई। हंगामा देखकर पुलिसकर्मियों ने कार का चालान काट दिया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि काले शीशे वाली कार चलाने वाले सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। चालान कटवाने पर अड़ी युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन




प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना तीस हजारी कोर्ट के पास सब्जी मंडी ट्रैफिक सर्किल पर मंगलवार को हुई। कोर्ट के नजदीक मोरी गेट रेडलाइट के पास एक काले शीशों वाली हुंडई कार खड़ी थी। एक युवती की नजर उस कार पर पड़ गई। युवती ने पता किया तो मालूम हुआ कि कार ट्रैफिक पुलिस के सिपाही विकास डबास की थी।

विकास डबास कार की खिड़की खोल रहा था। यह देख युवती और पास में खड़े लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि कार ट्रैफिक पुलिस के सिपाही की है, इस कारण उसका चालान नहीं काटा जा रहा है। युवती इस कार का चालान कटवाने पर अड़ गई। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिसकर्मियों ने इस कार का चालान कर दिया। सिपाही विकास डबास ने बताया कि कार उसके भाई विशाल की है। इसका इस्तेमाल वह कर रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें