छोटी बहन है तो सॉफ्ट टॉय भी गिफ्ट दे सकते हैं। बाजार में कई तरह के टेडिवियर हैं। इसके अलावा मोटू पतलू, छोटा भीम समेत कई कार्टून कैरेक्टर के सॉफ्ट टॉय आए हुए हैं। इनकी कीमत 250 रुपये से शुरू हैं।
गिफ्ट वाउचर से कंफ्यूजन होगा दूर
अक्सर भाई कंफ्यूज हो जाते हैं की बहन को क्या गिफ्ट दें। ऐसे में गिफ्ट वाउचर भी दे सकते हैं। ये उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है जो गिफ्ट का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं। गिफ्ट वाउचर के जरिए बहन मनपसंद चीज भी खरीद सकती हैं। शॉपिंग, पॉर्लर, खाने-पीने चीजों के गिफ्ट वाउचर दे सकते हैं।
ड्रेस के साथ बैग भी दे सकते हैं गिफ्ट
नए कपडे़ का शौक सभी को रहता है। ऐसे में बहन को डिजाइनर ड्रेस भी दे सकते हैं। ड्रेस के साथ स्टाइलिश बैग भी दे देंगे तो बहन के चेहरे की मुस्कान दोगुनी हो जाएगी। बाजार में कई तरह की डिजाइनर ड्रेस मिल रही हैं। ड्रेस खरीदते वक्त बहन की पसंद का भी ध्यान रखें।
स्कूटी भी दे सकते हैं गिफ्ट
अगर बहन को स्कूटी चलाने का शौक है तो स्कूटी भी गिफ्ट दे सकते हैं। लड़कियों को स्कूटी चलाने का बहुत शौक होता है। ये गिफ्ट पाकर बहन की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।