फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से बियर में मिलाकर पिलाया तेजाब

Fri, 26 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर क्षेत्र के रीलखा गांव में बृहस्पतिवार को दो लोगों ने उधारी के रुपये देने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति को बीयर में तेजाब मिलाकर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने थाने पर गांव के ही दो लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि, अभी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बलवीर का आरोप है कि उसके भाई ननुआ ने करीब पांच माह पहले राजवीर से गांव के ही दो भाई अशोक और मम्मू को एक लाख रुपये उधार दिलाए थे।

बृहस्पतिवार शाम को दोनों भाइयों ने ननुआ को फोन करके उधारी के रुपये ले जाने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जब वह पहुंचा तो रुपये देने से पहले उन्होंने बीयर पिलाने की पेशकश की।
विज्ञापन


बीयर पीने के बाद जब वह घर पहुंचा तो उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया तो चिकित्सकों ने बताया कि पेय पदार्थ में तेजाब मिला था। पुलिस ने जांच के बाद कोई कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें