संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स एथलेटिक्स (गर्ल्स) में विभिन्न आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दौड़, रेस वॉक, ट्रिपल जंप और जैवलिन थ्रो समेत कई स्पर्धाएं हुईं।
अंडर-19 3000 मीटर रेस वॉक में रिया कुमारी ने स्वर्ण, कोमल ने रजत और राशिका नैनवाल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 3000 मीटर रेस वॉक में जीवन ज्योति प्रथम, नीलाक्षी द्वितीय और स्वाति तृतीय रहीं। अंडर-19 ट्रिपल जंप में पीहू ने पहला, भावना ने दूसरा और अन्सीका त्रिपाठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 800 मीटर दौड़ में अफसाना ने स्वर्ण, प्रिंसी ने रजत और सोम्या गोस्वामी ने कांस्य पदक जीता।
इसी तरह अंडर-19 जैवलिन थ्रो में योगिता प्रथम, ज्योति कुमारी द्वितीय और गार्गी बघेल तृतीय रहीं। अंडर-17 800 मीटर में मुस्कान अंसारी ने स्वर्ण, वंशिका ने रजत और अनुष्का ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 600 मीटर में अन्वी वैद्य, वैश्णवी गुप्ता और देविना धोली क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 ट्रिपल जंप में हिमांशी फोगाट प्रथम, सिया मलिक द्वितीय और संध्या तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो में लक्षिता मान, अंजलि और निशा आर्या ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 200 मीटर में रिया बिष्ट, मीनू और प्रतिष्ठा मिश्रा ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए। अंडर-17 200 मीटर में अमीएरा खोसला, अन्वी और आकृति शर्मा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। वहीं अंडर-14 200 मीटर में प्रकृति अटल, मीरा घोष और वेरोनिका शर्मा ने पदक अपने नाम किए।