फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अंडर-17 फेंसिंग प्रतियोगिता में बेटियों का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूद एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट गेम्स फेंसिंग प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्कूली खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 फॉइल गर्ल्स और सेबर गर्ल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
अंडर-17 फॉइल गर्ल्स वर्ग में संस्कृत स्कूल की दीया अग्रवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल, रोहिणी की आरवी राठौर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय, हस्तसाल की आस्था पाल और एनके बगरोड़िया पब्लिक स्कूल, द्वारका की आम्या कालिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-17 सेबर गर्ल्स वर्ग में एनके बगरोड़िया पब्लिक स्कूल, द्वारका की आरोही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक जीता। सर्वोदय विद्यालय, सेक्टर-7, रोहिणी की रिशा तिवारी ने दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता।
विज्ञापन

सेबर वर्ग में राजकीय विद्यालय नंबर-2, ए ब्लॉक, जहांगीरपुरी की रिया और एनके बगरोड़िया पब्लिक स्कूल, द्वारका की कनक कटारिया संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। दोनों को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों का प्रदर्शन दिल्ली में फेंसिंग खेल के बढ़ते आधार को दर्शाता है। युवा प्रतिभाओं को तैयार करने में स्कूलों और प्रशिक्षकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें