पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह वारदात के बारे में जानकारी मिली। बताया गया कि आराकरा रोड स्थित एक होटल में युवती बाथरूम में मृत पाई गई है। पुलिस जांच में पता चला कि शनिवार को युवक और युवती होटल आए थे। युवक को रविवार सुबह होटल परिसर से अकेले निकलते हुए देखा गया था। पुलिस ने होटलकर्मियों से युवक और युवती की आईडी बरामद की। आईडी में दिए गए ब्योरे के मुताबिक 31 वर्षीय पुरुष का नाम सचिन, जबकि मृत युवती का नाम सारिका है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी सचिन ने बताया कि उसे शक था कि युवती का किसी और से भी संबंध है। इस मुद्दे पर बात करने के लिए युवती को लेकर होटल आया था। वहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो आरोपी ने युवती की पहले पिटाई की और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी सचिन सब्जी मंडी का रहने वाला है, जबकि लड़की बुराड़ी की रहने वाली है।