फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरजाना ने क्यों किया अशफाक का खून: साढ़े चार साल लिव इन में रहे, फिर दिव्यांग आशिक को पानी में डूबोकर मार डाला

Fri, 13 Dec 2024 06:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नूंह

सार

 पुलिस ने पानी के कुंड से अशफाक के शव को बाहर निकाला। जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में आरोपी महिला फरजाना व अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
प्रेमिका ने की प्रेमी की हत्या - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नूंह में एक 30 वर्षीय दिव्यांग युवक की पानी के कुंड में डुबोकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जिसका आरोप एक महिला और उसके अन्य साथियों पर लगा है। नग्न अवस्था में युवक का शव मकान परिसर में ही बने पानी के कुंड से मिला है। मृतक के आरोपी महिला के साथ प्रेम संबंध बताया गया है। दोनों करीब साढ़े चार साल से नूंह नहर कॉलोनी में स्थित एक मकान में साथ रहे थे। पुलिस ने आरोपी महिला व अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कंचनेर थाना जुरहरा जिला डीग राजस्थान के रहने वाले उम्मर के मुताबिक बेटा अशफाक एक पैर दिव्यांग था। जो करीब साढे चार साल से फरजाना नाम की एक महिला के साथ रिलेशनशिप में था। दोंनो पल्ला कॉलोनी में एक मकान में साथ रहे थे। 

बीते गुरुवार को बेटे की मृत्यु की सूचना मिली। जिसके बाद परिवार सदस्यों के साथ नूंह पहुंचे। जहां पर पता चला कि मकान परिसर में बने पानी के कुंड में बेटे की डुबोकर हत्या की गई है। जिसमें महिला फरजाना और अन्य का हाथ है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने पानी के कुंड से अशफाक के शव को बाहर निकाला। जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में आरोपी महिला फरजाना व अन्य के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें