अल्फा-1 सेक्टर निवासी महिला ने अपने पति की महिला मित्र पर उसके खाते से 3 लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर कासना थाना पुलिस जांच कर रही है।
अल्फा-1 में रहने वाले एक बुजुर्ग की अगस्त में मौत हो गई थी। उनका दो बेटियों के साथ संयुक्त खाता शहर के एक बैंक में है।
खाते की जानकारी करने पर बुजुर्ग की पत्नी को पता चला कि उसके पति के खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। बुजुर्ग की पत्नी का आरोप है कि पति की महिला मित्र ने यह रकम कई बार में एटीएम से निकाली है।
एटीएम महिला मित्र के पास ही रहता था। कासना कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।