परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सपना मोबाइल रखती है। इलाके में लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज में उसे एक किशोर ऑटो में बिठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया।
टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने रविवार रात 10 बजे सपना को हिंडन विहार केे पास एक मदरसे से मुक्त करा लिया। मदरसे से एक मौलवी, उसके दोस्त व किशोर को भी हिरासत में लिया गया।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोर एक लड़की के जरिये सपना को जानता था। वह उससे फोन पर भी बातचीत करता था।
सपना का परिवार जब दिल्ली शिफ्ट हो गया, तो वह उसे दिल्ली से अगवा कर हिंडन विहार के मदरसे में ले आया। यहां उसने नशीला पदार्थ देकर सपना को रखा। सपना के साथ शारीरिक शोषण की आशंका व्यक्त की जा रही है।