फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘प्लीज हमें बचाइए, हमारे साथ अश्लील हरकत करते हैं सर’, छह छात्राओं ने रोते हुए सुनाई आपबीती

Sat, 22 Dec 2018 03:06 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के एक और सुधार कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक रॉकी मित्तल के सामने शुक्रवार को बादशाहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय की छह छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। औचक निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने रोते हुए आपबीती सुनाई। मित्तल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को मौके से ही हिरासत में ले लिया। छात्राओं का आरोप है कि पिछले एक साल से वह उनके साथ अश्लील हरकत कर रहा था।

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में रॉकी मित्तल ने छात्राओं से उनकी समस्याएं पूछी तो छह छात्राओं ने रोते हुए बताया कि शिक्षक विनोद उनसे छेड़छाड़ करता है और फेल करने की धमकी देता है। वह मूलरूप से जींद का रहने वाला है। छात्राओं ने यह भी कहा कि स्कूल के बाहर मनचले उन पर अश्लील फब्तियां कसते हैं, जिससे उनका स्कूल आना दुश्वार हो गया है।

छात्राओं ने कहा कि यह सब घर पर बताएंगे तो वे स्कूल नहीं आने देंगे, जबकि वे आगे पढ़ना चाहती हैं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक सहित एक मनचले को कड़ लिया।
विज्ञापन


मित्तल ने कहा कि स्कूल में छात्राओं की दशा देखने के लिए हमने यह शुरुआत की है, जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। मेवात में भी कुछ स्कूलों में ऐसे ही मामले सामने आए हैं। पुलिस को स्कूल के समय गश्त बढ़ाने और दुर्गाशक्ति पीसीआर तैनात करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें