ब्यूटी कांटेस्ट डाबर आंवला हेयर ऑयल मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस-2018 की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-39 स्थित डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मंजू शर्मा, प्रो. डॉ. वाईडी शर्मा व कविता चौधरी ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता की मेजबानी अमर उजाला कर रहा है। यह सौंदर्य प्रतियोगिता मल्टी स्टेज की है।
कॉलेजों में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में भाग लेने वाली युवतियों को प्रीलिम राउंड्स में भाग लेने का मौका मिलेगा। विभिन्न चरणों के ऑडिशन के बाद चुनी हुई प्रतिभागियों को मॉडलिंग जगत, रैंप वाक, मेकअप आदि के बारे में विस्तार से जानकारी व ट्रेनिंग दी जाएगी। ग्रैंड फिनाले में ढेरों आकर्षक इनामों के साथ-साथ विजेता को प्रख्यात फिल्म अकादमी से एक्टिंग सीखने का मौका भी मिलेगा।
प्रतियोगिता में कैच साल्ट्स एंड स्पाइसेज, होंडा, डैटसन ड्राइव इन पार्टनर हैं। ब्यूटी कांटेस्ट का हिस्सा बनने के लिए 09654280624 पर संपर्क किया जा सकता है।