बुलंदशहर के चोला चौकी के पास एक सड़क हादसे में बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार को स्कूल से लौट रही आठवीं क्लास की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ जा रही थी। इस दौरान बुलंदशहर की तरफ से आ रहा ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।