फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से किया रेप, धर्म बदलने के लिए आरोपी बना रहा था दबाव

Thu, 30 Aug 2018 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर कई माह तक दलित युवती से रेप किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी करने की बात करने पर युवक ने धर्म बदलने की शर्त रखी। युवती धर्म बदलने को भी तैयार हो गई, लेकिन इसके बाद भी युवक शादी से मुकर गया। मुरादनगर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर अब पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी दलित युवती मेरठ रोड स्थित निजी कंपनी में नौकरी करती है। वहां उसकी मुलाकात मसूरी निवासी युवक से हुई। दोनों में प्रेम हो गया। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई माह तक युवती का रेप किया।

इस बीच युवती गर्भवती हो गई तो युवक ने गर्भपात करवा दिया। युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने उससे धर्म बदलने की शर्त रखी। युवती अपना धर्म बदलने को भी तैयार हो गई। इसके बावजूद आरोपी युवक और उसके परिजनों ने युवती से शादी करने की बात से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के घर जाने को पुलिस ने मांगा खर्चा

आरोप है कि युवती युवक के घर पहुंची तो उसके चाचा ने मारपीट की7 युवती पिछले कई दिनों से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है। पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई है। एसओ का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  

पीड़ित युवती का आरोप है कि आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर लेकर पहुंची तो पुलिस ने उससे आरोपी के घर तक जाने के लिए गाड़ी का खर्चा मांगा। खर्चा नहीं मिलने पर पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। पुलिस ने उल्टा युवती पर फैसला करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें