फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बर्थडे पार्टी में लड़की को दी दावत, फिर 2 दोस्तों ने मिलकर किया गैंगरेप

Thu, 26 Jul 2018 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape shimla
विज्ञापन

पांडव नगर में जन्मदिन की पार्टी के बहाने कमरे पर बुलाकर 24 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बनाकर शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। किसी को कुछ बताने पर पीड़िता को जान से मारने की भी धमकी दी।

विज्ञापन


पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान जावेद और फैय्याज के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी खुद को बेकसूर बताकर युवती द्वारा फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता परिवार के साथ पांडव नगर में रहती है। वह प्राइवेट नौकरी करने के अलावा पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रही है। दोनों आरोपी युवक उसके पड़ोस में रहते हैं। 
विज्ञापन


एक युवक को पीड़िता कई साल से जानती है। आरोप है कि मंगलवार को एक युवक ने अपना जन्मदिन होने की बात कहकर उसे पार्टी में बुलाया था। वहां आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें