फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैवाहिक साइट से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, वीडियो बना वसूले 50 हजार

Tue, 20 Nov 2018 08:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा निवासी एक युवक ने वैवाहिक साइट के जरिये शकरपुर इलाके की युवती से पहचान बढ़ाई। शादी का झांसा देकर वह युवती से मिलने आ गया और नशा पिलाकर दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपये ले लिए। 

विज्ञापन


शादी की बात की तो आरोपी ने मारपीट की। परेशान होकर युवती ने शकरपुर थाने में शिकायत की। छानबीन के बाद पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी कमलजीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 25 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ शकरपुर इलाके में रहती है। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। इसी साल जनवरी में उसकी पहचान मैट्रीमोनियल साइट के जरिये बठिंडा निवासी कमलजीत से हुई। फरवरी में कमलजीत उससे मिलने दिल्ली आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कार में घुमाने के दौरान आरोपी ने उसे नशा पिला दिया और दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने जल्द शादी करने का झांसा दिया। कमलजीत ने मार्च में युवती को गोवा, अप्रैल में इंदौर, मई में दिल्ली और जून में मुंबई घुमाने के बहाने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शादी की बात की तो वह मुकरने लगा।

युवती ने दबाव बनाया तो कमलजीत ने उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो दिखाए। इसके बाद कमलजीत ने उसे बदनाम करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये वसूल लिये। अक्तूबर में उसने शादी की बात करने पर युवती से मारपीट की। परेशान होकर युवती ने सूचना पुलिस को दी। कमलजीत की तलाश में पुलिस की एक टीम पंजाब भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें