फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली से चंद कदम दूर कार में मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर पूर्वी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी चल रही थी। वहीं, दूसरी ओर रैली स्थल से चंद कदमों की दूरी पर 11वीं कक्षा की एक छात्रा का शव मारुति जेन कार से रहस्यमय हालात में बरामद हुआ।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त रूपल शर्मा (16) के रूप में हुई। कार सवार युवक छात्रा को हेडगेवार अस्पताल में छोड़कर फरार हो रहा था। भीड़ ने आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस को कार से सल्फास की गोलियां, छात्रा के कानों की बालियां, बैटरी निकला हुआ मोबाइल व स्कूल बैग के अलावा कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है।

आते जाते करता था परेशान

परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक पिछले काफी समय से उसको आते-जाते परेशान कर रहा था। दबंग होने की वजह से वह परिवार को धमकी भी दे रहा था।

परिवार का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। आनंद विहार थाना पुलिस युवक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गली नंबर-4, विश्वास नगर निवासी रूपल शर्मा के परिवार में पिता देवेंद्र शर्मा, मां रेनू व दो छोटे भाई हैं। रूपल सर्वोदय विद्यालय सूरजमल विहार में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन

कार पर चुनावी स्टीकर

शनिवार सुबह देवेंद्र रूपल व बेटे सूरज को स्कूल छोड़कर आ गए थे। दोपहर में उन्हें हेडगेवार अस्पताल में रूपल की लाश कार से मिलने का पता चला।

एक युवक रूपल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल में छोड़कर फरार हो रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विश्वास नगर निवासी अनुज (19) के रूप में हुई।

अनुज का कहना था कि रूपल अपने साथ सल्फास लाई थी। उसने खुद ही जहर खाया। लाल रंग की कार पर कांग्रेस उम्मीदवार नसीब सिंह का चुनावी स्टीकर लगा हुआ है। पुलिस कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें