फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत युवती के शरीर पर मिले दरिंदगी के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत कुंज में महिला की हत्या और दरिंदगी के बाद बाद सोमवार सुबह मायापुरी इलाके में भी 24 वर्षीय युवती का शव बोरे में बंद मिली।
विज्ञापन


आशंका है कि उसके साथ गैंगरेप के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है और फिर शव को ठिकाने लगाने के लिए बोरे में बंद कर मायापुरी इलाके में फेंक दिया गया है।

महिला का शव नांगलराय इलाके में स्थित तलवेज पार्क के पास मिली। मायापुरी पुलिस ने फिलहाल हत्या व सबूत छिपाने का मामला दर्ज कर उसकी पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन

बोरे से निकली युवती की लाश

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे कुछ मजदूरों ने तलवेज पार्क के पास एक सफेद रंग की बोरी देखी। उन लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना देने वाले मजदूर पास में ही निर्माणाधीन इमारत में काम करतेे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरे को खोला। उसमेें से युवती की लाश निकली। युवती के हाथ और पैर को सलवार से बांधा गया था और चुन्नी से उसके गले को घोंटा गया था। उसने गर्म पायजामी पहन रखी थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि युवती के कान, नाक के अलावा गुप्त अंगों से खून निकल रहा था। युवती की लाश को बोरे में डालने के लिए उसके पैर को सिर के पास मोड़कर बांधा गया था।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम खोलेगा राज

पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्र्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती के साथ गैंगरेप किया गया है या नहीं।

लेकिन हालात बता रहे हैं कि युवती के साथ जबरदस्ती की गई है। उसके चेहरे पर भी चोट के निशान इसके गवाही दे रही है। पुलिस ने पहचान के लिए अन्य थानों को जानकारी दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें