शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्र्म का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके मेडिकल टेस्ट के बाद आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। जिसकी छानबीन की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी 26 वर्षीय युवती डीएलएफ फेज दो में काम करती है। करीब दो साल पहले युवती की जान-पहचान शिवकांत शर्मा से हो गई।
जिसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। युवती के मुताबिक कुछ महीनों पहले शिवकांत ने उसे शादी करने की बात कहते हुए शारीरिक संबंध बनाए। यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा।