फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दे छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के एक नामी विश्वविद्यालय में पढने वाली फरीदाबाद निवासी एक छात्रा के साथ उसके परिचित ने जयपुर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल साइट पर डालने की धमकी दी और जबरन बाईक से जयपुर ले जाकर एक फ्लैट में दुष्कर्म किया।

युवक ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी, कई दिनों बाद परेशान होकर युवती ने परिजनों को सारी घटना बता दी। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

महिला थाना पुलिस को सोमवार को फरीदाबाद निवासी एक युवती ने बताया कि वह राजस्थान के एक विश्वविद्यालय में पढ़ती है। कुछ दिनों पहले वह घर आई हुई थी, 15 फरवरी की सुबह वह राजस्थान जाने के लिए निकली और एनआईटी से बस में बैठी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो डालने की धमकी

युवती ने पुलिस को बताया कि बस में बैठने के थोड़ी देर बाद ही उसके परिचित फरीदाबाद निवासी हिमांशु का फोन आया और बस से उतरने के लिए कहा।

युवती का आरोप है कि जब उसने उतरने के लिए मना किया तो युवक ने धमकी दी कि उसके पास युवती का एक अश्ली वीडियो है जिसे वह सोशल साइट पर सार्वजनिक कर देगा। इससे घबरा कर युवती फरीदाबाद में सैनिक कॉलोनी के पास बस से उतर गई।

युवती ने पुलिस को बताया कि हिमांशु वहां आया और उसे बाईक पर जबरन बैठा कर गुडग़ांव व मानेसर होते हुए जयपुर ले गया। आरोप है कि 15 फरवरी की रात को वह युवती को जयपुर के एक फ्लैट में ले गया और कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

धमकी के डर से बंद रखी जुबान

युवक ने इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अगले दिन युवती किसी तरह वहां से भाग कर अपने विश्वविद्यालय पहुंची लेकिन युवक की धमकी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

युवती ने 20 फरवरी को घर पर फोन किया और फरीदाबाद वापस ले जाने को कहा। लेकिन जाट आंदोलन के चलते रास्ते बंद होने के कारण युवती के पिता से 25 फरवरी को लेने पहुंचे।

युवती ने पुलिस को बताया कि इसके बाद भी उसके फोन पर किसी ने जान से मारने की धमकी दी। इन सब से परेशान हो कर युवती ने माता-पिता को सारी घटना बता दी और महिला थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें