फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद का झांसा दे पांच साल तक लूटता रहा आबरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पति से अलग रह रही महिला को आर्थिक मदद देने के नाम पर एक व्यक्ति पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाने के बाद पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता को दोस्तों से संबंध बनाने को भी मजबूर किया। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर भूपानी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भूपानी थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित महिला के मुताबिक, पति से अनबन होने की वजह से वह करीब पांच साल से बच्चों के साथ अलग रह रही है।
विज्ञापन

बच्चों की शादी का दिया आश्वासन

ससुराल में रहने के दौरान पति के दोस्त मंदेडी उत्तरांचल निवासी जमन सिंह से उसकी जान-पहचान हो गई थी। पीड़िता का आरोप है कि पति से अलग होने के बाद जमन सिंह ने उसे आर्थिक मदद देने और बच्चों की शादी कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद वह पांच साल तक पीड़िता का शोषण करता रहा। एक दिन जमन सिंह महिला को किसी होटल में ले गया। वहां उसने पीड़िता की अश्लील फिल्म बनाई।

अब फिल्म बच्चों को दिखाने की धमकी देते हुए अपने दोस्तों से संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। विरोध करने पर बच्चों सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें