फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई के दोस्तों ने बहन के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने दोस्त की बहन से ही दुष्कर्म कर डाला। परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दोनों ने पांच माह में कई बार युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फरीदाबाद के सेंट्रल थाना क्षेत्र निवासी एक युवती (22) ने बताया कि आलम और भोला उसके भाई के दोस्त हैं। अक्तूबर 2014 में आलम ने किसी तरह उसके भाई के फोन से उसका नंबर निकाल लिया।

उसके बाद से बार-बार फोन कर उसे अपने घर बुलाने लगा। 14 अक्तूबर को आलम ने युवती को धमकाया कि अगर वह उसके घर नहीं पहुंची तो उसके भाई को जान से मार देगा।
विज्ञापन

कई बार कर चुके हैं दुष्कर्म

धमकी से घबराई युवती आलम के घर पहुंच गई। युवती का आरोप है कि वहां आलम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर दोस्त भोला को भी बुला लिया।

भोला उसे बाइक पर बैठा कर अपने घर ले गया। घर पर भोला की पत्नी मौजूद थी। शाम को महिला कहीं चली गई। उसके बाद भोला ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता के मुताबिक दोनों कई बार उसके साथ दुष्कर्म कर चुके हैं। तीन मार्च को भी दोनों ने उसे बुलाकर गलत काम किया। एसएचओ सेंट्रल ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें