फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घिनौनी करतूत: यौन इच्छा पूरी न करने पर लड़की को किया लकवाग्रस्त, पीड़िता बोली- उसने कान में उंगली डालकर थूका

Mon, 02 Dec 2024 08:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 20 अक्तूबर को गौड़ सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने पहले इलाज का खर्च देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया।
विज्ञापन
महिला संग युवक ने की घिनौनी करतूत - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति की यौन इच्छा पूरी नहीं करने पर आरोपी ने युवती के कान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे महिला का चेहरा और कान लकवाग्रस्त हो गया है। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी निवासी युवती ने केस दर्ज कराया है कि एक परिचित दोस्त ने 20 अगस्त को उनके साथ अत्याचार किया। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उनके कान में जबरन उंगली डालकर थूक दिया। विरोध करने पर आरोपी युवती की छाती पर काटने लगा। इस वजह से उनका बायां कान और चेहरा लकवाग्रस्त हो गया। 

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 20 अक्तूबर को गौड़ सिटी पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी ने पहले इलाज का खर्च देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। घटना के बाद से वह मानसिक और शारीरिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हैं। 
विज्ञापन

वहीं पुलिस का कहना है कि युवक और युवती पहले से परिचित हैं। दोनों के बीच समझौता हो गया था। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वहीं एसीपी दीक्षा सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें