फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसकी है ये डेड बॉडी: दिल्ली में लड़की की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मंदिर के पास मिली लाश

Mon, 22 Dec 2025 08:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार को शास्त्री पार्क थाना पुलिस को यमुना खादर, श्यामगिरी मंदिर के पास एक युवती के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की लाश मिली।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार शाम एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। राहगीरों ने खून से लथपथ युवती का शव देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। करीब 20 साल की युवती की पहचान नहीं हो सकी। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। बाद में युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। 

विज्ञापन

पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल की जा रही है। युवती की पहचान के लिए आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। पहचान होने के बाद आरोपियों का पता चल पाएगा।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार को शास्त्री पार्क थाना पुलिस को यमुना खादर, श्यामगिरी मंदिर के पास एक युवती के पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती की लाश मिली। उसका गला रेता हुआ था। युवती के पास से उसकी पहचान का कोई कागज नहीं मिला।
विज्ञापन

युवती की हत्या के बाद एंबुलेंस, क्राइम टीम व एफएसएल को मौके पर बुला लिया गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती को यहां लाकर मौत के घाट उतारा गया है। पुलिस ने औपचारिताएं पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी भेजा। अब पुलिस युवती की पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसाीटीवी कैमरों की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें