फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, मारपीट

Sun, 24 Jan 2016 05:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूपानी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने मकान मालिक पर देर रात घर में घुस कर छेडख़ानी करने, जान से मारने की धमकी देने और सामान चोरी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


विवाद का कारण कई माह से किराया नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। वर्तमान में दिल्ली और गुडग़ांव में रह रहे दो भाई लख्मीचंद और कालू उर्फ बिजेंद्र का पुराना घर भूपानी थाना क्षेत्र में है।

उस मकान में काफी अर्से से एक महिला किराए पर रह रही थी। महिला का आरोप है कि रात करीब दो एक बजे दोनों भाई उसके घर में घुस आए और उसके  साथ छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन


विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली और सामान चोरी कर लिया। सूत्रों के मुताबिक मकान मालिक के घर की महिलाओं ने किराएदार महिला का सामान घर के बाहर रख कर मकान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


एसएचओ भूपानी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें