फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के बाद बेटी पर बुरी नजर: पहले विधवा से दुष्कर्म का प्रयास, अब नहा रही किशोरी से बुजुर्ग की घिनौनी हरकत

Sat, 13 May 2023 10:12 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोप है कि मकान के निर्माण कार्य की देखरेख के चलते मोहल्ले के ही हीरालाल का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच हीरालाल ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पलवल के गदपुरी थाना अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। किशोरी के नहाते समय बुजुर्ग ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। आरोपी इससे पहले किशोरी की विधवा मां के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। पीड़िता किशोरी को लेकर महिला थाना गई तो शिकायत नहीं दर्ज की गई। महिला आयोग से शिकायत करने के बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी सुशीला के अनुसार एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसके मकान की हालत जर्जर थी, जिसके चलते हीरालाल नामक व्यक्ति की देखरेख में उसने मकान का निर्माण कार्य कराया था। आरोप है कि मकान के निर्माण कार्य की देखरेख के चलते हीरालाल का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया। इस बीच हीरालाल ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसकी उसने गदपुरी थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उसने बताया कि पिछले दिनों जब वह किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी तो आरोपी हीरालाल ने उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ गलत हरकतें की। उस समय उसकी बेटी बाथरूम में स्नान कर रही थी। घटना से उसकी बेटी इतनी डरी हुई है कि उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। आरोप लगाया कि जब वह शिकायत लेकर महिला थाने गई तो पुलिस ने बेटी को न ले जाने के कारण शिकायत नहीं ली। एक मई को उसने महिला आयोग से मामले की शिकायत की। महिला थाना पुलिस ने 12 मई को पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें