फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैट के बहाने बनाया अश्लील वीडियो: युवती ने वीडियो कॉल कर बिछाया जाल, पर इरादे भांप न पाए वकील साहब

Fri, 28 Oct 2022 03:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर

सार

एक गांव निवासी वकील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 दिन पहले एक युवती ने फेसबुक पर उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने मैसेंजर पर कई दिन तक उनसे बातें कीं। आरोप है कि युवती ने वीडियो कॉल कर उनको झांसे में ले उनकी अश्लील वीडियो बना ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर से चैट के बहाने अश्लील वीडियो बनाकर वकील को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती ने वीडियो को डिलीट करने की एवज में वकील से 20 हजार रुपये की मांग की है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की है। 

विज्ञापन

एक गांव निवासी वकील ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 7 दिन पहले एक युवती ने फेसबुक पर उनको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। युवती ने मैसेंजर पर कई दिन तक उनसे बातें कीं। बाद में युवती ने व्यक्ति का नंबर भी लिया। आरोप है कि तीन दिन पहले युवती ने व्हाट्सएप पर उनको अश्लील वीडियो कॉलिंग की। पीड़ित व्यक्ति युवती के झांसे में फंस गए।
विज्ञापन

उसी दौरान आरोपी युवती ने उनकी वीडियो बना ली। उसके बाद आरोपी युवती ने ब्लैकमेल कर 20 हजार रुपये मांगे। मना करने पर आरोपी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रही है। दनकौर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें