फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में हैवानियत: 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से ले ली जान; जंगल में मिला शव

Tue, 23 Jun 2026 11:58 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली का महरौली थाना क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली घटना से कांप उठा है। यहां छतरपुर एक्सटेंशन से एक 11 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी ने बच्ची के शव को फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कैब चालक बिहार निवासी बबलू (25) को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य अपराध ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 6 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 22 जून की सुबह करीब पांच बजे जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी, तभी आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महरौली में फुटपाथ पर रहने वाले परिवार को सोमवार सुबह बच्ची नजर नहीं आई तो सभी ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने और अपहरण का शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। महरौली थानाध्यक्ष रितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से पता लगा कि कैब चालक ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उस समय बच्ची का अपहरण किया जब वह परिजनों के साथ सो रही थी। फुटेज में नजर आया सोती हुई बच्ची को उसने कार की पिछली सीट पर रखा और वाहन समेत भाग गया।

इधर, परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू की। सीसीटीवी के फुटेज से कैब का नंबर और चालक का पता चलने पर पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में जुट गईं। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी उसी जगह लौट रहा था लेकिन आसपास पुलिस की मौजूदगी देख भाग गया। पुलिस टीम ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखी और अपराध के छह घंटे के अंदर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में पता चला कि उसने दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या कर दी और शव जंगल में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची का शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या आरोपी ने अकेले यह अपराध किया और क्या उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। उधर, गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सोमवार शाम लगभग 6 बजे शव गुरुग्राम से बरामद कर पुलिस टीम लौट गई।

साउथ दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया, 'बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। इसी दौरान वहां से गुजर रहे केब चालक ने उसका फुटपाथ से अपहरण कर लिया। जिसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बच्ची कई हत्या का हरियाणा में फेंक दिया। दिल्ली में अपहरण के करीब 15 मिनट बाद पुलिस को सूचना मिली और पुलिस ने सघन अभियान चलाया।'
विज्ञापन

उन्होंने बताया, 'कल सुबह पुलिस ने आरोपी की कैब की पहचान की करीब 11.15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। लंबी पूछताछ के बाद कल शाम आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर किया। जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा से बच्ची के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया। आरोपी बिहार का रहने वाला है और दिल्ली में किराए पर रहता है। यहां एप आधारित कंपनी की कैब चलता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें