फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के घर गई छात्रा सहित दो अगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोरी सहित दो लोगों के अगवा होने कामामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। किशोरी अपनी सहेली के घर जाने के लिए निकली थी। अभी तक दोनों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

 
पहला मामला थाना एनआइटी में सामने आया है। अवधेश कुमार अपने परिवार के साथ एनआईटी स्थितडबुआ कॉलोनी के ई ब्लाक में रहते हैं। अवधेश ने 20 सितंबर को थाना सारन में शिकायत दर्ज कराई।

जिसमें बताया कि उनकी बेटी पूजा(14, काल्पनिक नाम) 17 सितंबर को शाम करीब 3 बजे घर से निकली थी। उसने घर पर बताया था कि वह अपनी सहेली के घर स्कूल की कॉपी लेने जा रही है।
विज्ञापन

 
देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसे ढूंढना शुरू किया गया। जिस सहेली के घर जाने के लिए कह कर वह गई थी, उससे भी पूछताछ की गई लेकिन उसने बताया कि पूजा उसके घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने अन्य स्थानों पर भी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों को शक है कि उनकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है।
 
दूसरा मामला शहर बल्लभगढ़ की श्याम कॉलोनी का है।  यहां नरेश अग्रवाल परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने 20 सितंबर को थाना शहर बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा पीयूष चावला कॉलोनी स्थित हिमांशु मैमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। 18 सितंबर को वह सुबह 7:30 बजे अपने स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी देर शाम तक घर वापस नहीं लौटा।

परिजनों ने स्कूल के आसपास व अन्य स्थानों पर पूछताछ की तो पता लगा कि पीयूष को कोई अपने साथ ले गया है, परिजनों ने आशंका व्यक्त की है कि उसका अपहरण किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पड़ोसी ने किया बच्चे के साथ कुकर्म

गांव डीग में एक आठ साल के बच्चे के साथ उसके पड़ोसी ने कुकर्म किया। घटना के समय बच्चा अपने घर के सामने खेल रहा था। पड़ोसी उसे बहला फुसला कर खेतों में ले गया। जहां उसने  इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

बच्चा जब घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। पीड़ित पक्ष ने मामले की सूचना सदर थाने में दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
 
गांव डीग निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति गांव में ही खेतीबाड़ी करने का काम करता है। शनिवार रात उसका बेटा घर पर मौजूद था।

उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सिब्बन वहां पहुंच गया। सिब्बन ने उसके बच्चे को घूमाने के बहाने खेतों की तरफ ले गया और  बच्चे को डरा धमका कर अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें