पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कोमल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजकर मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस कोमल के मोबाइल की जांच करने के अलावा उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगालकर आत्महत्या की वजहों का पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार वारदात के समय कोमल का प्रेमी भरत दादी के बीमार होने पर मथुरा चला गया था। दादी की मौत के बाद बुधवार को उसने कोमल को कॉल किया तो उसका फोन नहीं उठा। इसके बाद भरत ने एक अन्य दोस्त से रूम पर जाकर देखने को कहा तो आत्महत्या का पता चला।