फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने ली बदमाशों से टक्कर, बचा ली पिता की जान

Sun, 07 Sep 2014 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगोलपुरी इलाके में शनिवार रात कार सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति का अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन उसकी बेटी ने हिम्मत दिखाकर पिता को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। साथ ही शोर मचाकर तीन बदमाशों को पकड़वा कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगोलपुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामसेवक सपरिवार के ब्लॉक मंगोलपुरी में रहता है। वह गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। उसकी बेटी सर्वेश ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद उसके पिता सोने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान जायलो कार पर सवार तीन बदमाश उसके घर पहुंचे और पिता को खींचकर कार में बिठाने की कोशिश करने लगे।

उसने बदमाशों का विरोध किया और अपने पिता को उनके चंगुल से छुड़ाया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और भाग रहे तीन बदमाशों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पहचान धर्मवीर, कल्लू और राजपाल के रूप में हुई है। सर्वेश का आरोप है कि उसके पिता का इन लोगों से विवाद चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इनके बीच रुपये का लेन-देन का मामला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें