फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बरता की शिकार बच्ची की हालत अब भी गंभीर, केजरीवाल ने कहा दुआ करें

Sat, 08 Aug 2020 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
एम्स... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पीरागढ़ी इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई 12 वर्षीय बच्ची की स्थिती इस समय काफी गंभीर है। ब्च्ची का इलाज एम्स में चल रहा है। उसे अस्पताल के न्यूरोसर्जरी आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है। वहां उसकी सर्जरी की जानी है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के परिजनों से बात कर बच्ची का हाल जाना। केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि वह बच्ची की सेहत के लिए दुआ करें।

विज्ञापन


अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, बच्ची अभी वेंटिलेटर पर है। उसके शरीर में प्लेटलेट्स की संख्या भी कम हो गई है। अगले 24 घंटे इलाज के लिए काफी महत्वपूर्ण है। प्लेटलेट की संख्या बढ़ने पर ही सर्जरी की जा सकेगी।

उधर, इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने डॉक्टरों और बच्ची के माता-पिता से फोन पर बात की है। वह कल उसे अस्पताल में देखने भी गए थे। केजरीवाल ने कहा कि मासूम बच्ची जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही है। डॉक्टर अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश कर रहे हैं। उसके लिए दुआ कीजिए। 
विज्ञापन


पश्चिमी दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में मंगलवार शाम को घर में अकेली 12 साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद कैची से गोदने का मामला सामने आया था। उसे अधमरी हालत में छोड़कर अपराधी फरार हो गए थे। गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बच्ची की हालत बिगड़ती देख उसे एम्स में रेफर कर दिया गया था। 

विज्ञापन

मुआवजे का आदेश

तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के बाद 12 साल की मासूम बच्ची की हत्या की कोशिश के मामले में पीड़िता के परिजनों को दो लाख रुपए का अंतरिम मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी ने पश्चिमी दिल्ली के कानूनी सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) को निर्देश दिया कि वह पीड़ित बच्ची की शारीरिक और मानसिक हालत को देखते हुए तत्काल मुआवजे की राशि का भुगतान करे। कोर्ट ने कहा, चूंकि पीड़िता की हालत नाजुक है और उसके इलाज में काफी खर्च हो रहा है, इसलिए उसे आर्थिक मदद जल्द से जल्द दी जाए।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में में 4 अगस्त को 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसके शरीर पर कैंची से वार करके उसकी हत्या करने की कोशिश की गई। घटना के बारे में पता लगने के बाद पीड़िता को एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसे यूरोसर्जरी आईसीयू में रखा गया है। 

बच्ची अपने परिवार के साथ पीरागढ़ी इलाके में रहती है। इस घटना के चलते पुलिस ने 33 वर्षीय कृष्णा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब बच्ची अपने घर में अकेली थी। पीड़िता का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें