फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में पकड़ी गई युवती ने पुलिस को किया हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के अलीगढ़ स्थित एक होटल में लड़के संग पकड़ी गई नॉर्थ-ईस्ट की युवती को गुड़गांव लेकर पहुंची यूपी पुलिस के लिए परेशानी खड़ी हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को गुड़गांव पहुंचने के बाद युवती ने अस्पताल में स्टाफ नर्स होने की बात को गोलमोल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसके भाई के हवाले कर दिया।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह नोएडा से पकड़े गए दो बांग्लादेशी आतंकियों के बाद सोमवार रात को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के आदेश पर सभी होटल और गेस्ट हाउस की जांच पड़ताल की गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान अलीगढ़ के बस स्टैंड स्थित होटल इंडिया में मूलरूप से दार्जलिंग की रहने वाली आशा इक्का एक लड़के के साथ पकड़ी गई। जिसके बाद दोनों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

गुड़गांव पहुंच बदल दिया बयान

युवती ने खुद को गुड़गांव के पालम विहार स्थित मेट्रो अस्पताल में स्टाफ नर्स बताया। जिसके बाद मंगलवार को यूपी पुलिस उसे लेकर गुड़गांव पहुंची।

स्थानीय पुलिस की मदद से यूपी पुलिस की टीम जब उसे अस्पताल ले जाने लगी तो उसने यहां काम करने की बात से गोलमोल कर दिया।

युवती के संदिग्ध बयान से पुलिस के लिए परेशानी खड़ी हो गई पूरे दिन युवती से पूछताछ के बाद उसने बताया कि वह किसी लड़के के साथ ही वहां गई थी। देरशाम पालम विहार में रहने वाले युवती के भाई को बुलाकर उसे सौंप दिया गया।

इस संबंध में पालम विहार स्थित मेट्रो अस्पताल के मेडिकल सुपरीडेंटेड डॉ. नरेंद्र ने ऐसी कोई भी स्टाफ नर्स के अस्पताल में कार्यरत होने से साफ इनकार किया है। उनका कहना है कि कोई पुलिस को गलत जानकारी देकर उनकी अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें