इस पर छात्रा ने विरोध किया तो उसने अश्लील टिप्पणी कर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने पास में ही बैठी एक महिला और एस्कार्ट कर रहे आरपीएफ के कांस्टेबल को जानकारी दी।
उन्होंने टीटीई को पकड़ लिया और गाजियाबाद स्टेशन पर उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी के एसएसआई ने बताया कि आरोपी टीटीई के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई।
रेप में गाजियाबाद से ही गया था जेल
आरोपी टीटीई गाजियाबाद से ही पहले भी दुष्कर्म के मामले में जून 2016 में जेल जा चुका है। करीब 16 माह बाद पिछले दिनों ही जेल से छूटा था। इसके बाद फिर उसने वैसी ही हरकत की।
शून्य में रिपोर्ट दर्ज कर केस मुरादाबाद ट्रांसफर
एसएसआई ने बताया कि घटना गजरौला और काकाठेर के बीच की है। यह क्षेत्र मुरादाबाद जीआरपी के अंडर में आता है। चूंकि छात्रा ने गाजियाबाद में आरोपी को पकड़कर सौंपा था, ऐसे में शून्य क्राइम नंबर में रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब यह केस मुरादाबाद जीआरपी को ट्रांसफर किया गया है।
दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा से काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अमरोहा से दिल्ली आ रही छात्रा ने आरोपी टीटीई को पकड़कर गाजियाबाद जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने उसे कोर्ट में पेश किया, हालांकि उसे जमानत मिल गई है। टीटीई पहले भी दुष्कर्म के केस में जेल जा चुका है।
अमरोहा की रहने वाली छात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीएससी द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। रविवार को वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से दिल्ली जाने के लिए अमरोहा में सवार हुई थी। छात्रा ने जीआरपी को बताया कि वह जल्दबाजी में टिकट लेना भूल गई और स्लीपर कोच में सवार हो गई।
छात्रा ने बताया कि गजरौला और कंकाठेर के बीच चेकिंग दल आया। उसमें रवि कुमार मीणा नाम का टीटीई भी था। उसने टिकट न होने पर रसीद कटवाने की बात कही। छात्रा को अपने साथ ले गया और सीट दिलाने के नाम पर उससे छेड़छाड़ की।