फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालिम पति: अश्लील फिल्म देख बनाता है अप्राकृतिक संबंध, शादी के तीसरे दिन ही पोर्न स्टार जैसा बनाने का दवाब

Wed, 05 Jul 2023 10:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

युवती का आरोप है कि पति उसपर अपनी पसंदीदा पोर्न स्टार्स जैसा दिखने का दबाव भी बनाता है। उसने शादी के तीसरे दिन से ही उसे फिजिकली टॉर्चर करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहदरा इलाके में एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने, घरेलू हिंसा करने के साथ-साथ पति पर अप्राकृतिक यौनाचार करने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि उसका पति अश्लील फिल्मों के देखने का आदी है और उसपर वैसी ही हरकते करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर पिटाई भी करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू हिंसा, अमानत में खयानत, अप्राकृतिक यौनाचार और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


30 साल की पीड़िता शाहदरा के रोहताश नगर रहती है। उसने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में गाजियाबाद के रहने वाले एक युवक से हुई। उसका आरोप है कि शादी के तीसरे दिन पीरियड्स के दौरान पति ने उसके साथ जबरदस्ती की। सुबह सास से शिकायत करने पर उसने बात को हंसी में उड़ा दी। उसके बाद से आरोपी उसपर अप्राकृतिक यौनाचार का दबाव बनाने लगा।

उसका आरोप है कि पति अश्लील फिल्में देखने का आदी है। वह उसे भी फिल्में दिखाता था और उनकी तरह हरकत करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर पिटाई करता था। उसने कई बार उसके साथ गलत हरकतें की। साथ ही उसने आरोप लगाया कि पति मायके से पैसे लाने का दबाव भी बनाता था। पैसे को वह कारोबार में लगाना चाहता है। उसने बताया कि वह नवंबर 2021 से पति से अलग रह रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें