जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती लिंक रोड क्षेत्र के ब्रजविहार की रहने वाले हैं। वो घरों में काम करती है। युवती के मुताबिक वह शाम को घर लौट रही थी। रास्ते में ब्रजविहार की पुलिया के पास पूर्व मकान मालिक और चालक ने उसे जबरदस्ती रोका और घसीटते हुए कार में बैठा लिया। चलती कार में मारपीट की गई। जोर-जबरदस्ती में वह जख्मी हो गई और आरोपियों ने कपड़े भी फाड़ दिए।
आरोपी युवती का अपहरण कर पहले उसे दिल्ली के लक्ष्मीनगर और आसपास के इलाके में ले गए। इस दौरान उनकी हरकत को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जगह-जगह चेकिंग की। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने लिंक रोड थाना क्षेत्र में गाड़ी को घेर कर युवती को सकुशल बचाया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी कैब चालक बताए जा रहे हैं।