वेलेंनटाइन वीक का दूसरा दिन भी आ चुका है। साल में एक बार आपको अपने चहेते दोस्त या सहेली को प्रपोज करने का मौका मिलता है। प्रपोज डे निकल जाने पर आप सिर्फ अफसोस ही कर पाएंगे।
इस दिन कोई भी चाहने वाला आपके प्रोपोजल को न नहीं करेगा, बर्शते आपके इजहार का तरीका भी लुभावना हो। शहर में प्रपोज डे को भुनाने के लिए गिफ्ट शॉप भी सज गई हैं।
यहां कार्ड से लेकर कई अन्य गिफ्ट आइटम बेचे जा रहे हैं। प्रपोज डे पर महिला मित्रों को कुछ खास देने के लिए कुछ ट्रेंडी चीजें आपका इंतजार कर रही हैं।
इन दिनों जहां लड़कियों के लिए बॉल चेन, पॉप अप ब्यूटी बाक्स, लव एक्सपलोशन बाक्स, होर्न पेंडेंट, ब्राइड एंड ग्रूम केक, स्लिक ज्वैलरी के फैंसी कलेक्शन के साथ महिला मित्रों को खुश कर अपने मन की बात कह सकते हैं।
वहीं लड़कों के लिए भी खास गिफ्ट आइटम्स हैं। इसमें रेट्रो फैशल पाकेट पर्स, चेक प्रिंट शूज, कपल टीस (टी-शर्टस), फ्लीस शर्ट और कुछ नया ट्रेंडी आइटम पसंद कर प्रपोज डे का लुत्फ उठा सकते हैं।