फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में नोएडा को मिलेगा बिजली घर का तोहफा

Mon, 05 Dec 2016 12:07 AM IST
मनोज कुमार/अमर उजाला, नोएडा

सार

सेक्टर-146  बिजली घर होगा चालू
पाली बिजलीघर पर नहीं रहना होगा निर्भर
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीपीसीएल शहर वासियों को नोएडा के सेक्टर-148 बिजली घर का तोहफा नए साल पर देने की तैयारियों में जुटा है। अभी तक गर्मियों में अकसर पाली बिजली घर बैठ जाने कई-कई दिन बिजली की किल्लत झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन


मगर अब जनवरी के पहले सप्ताह में विद्युत विभाग बिजली घर को चालू करके पाली की निर्भरता को कम कर देगा। इससे जिले के 1000 एमवीए बिजली और मिल जाएगी। प्रदेश में नोएडा को यूपीपीसीएल की ओर से नो पावर कटजोन में घोषित कर रखा है।

मगर यहां पर अकसर बिजली की कमी के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। जबकि उद्यमियों और व्यापारियों को बिजली पूरी न मिलने के कारण उत्पादन कम होने पर घाटा सहन करना पड़ता था और श्रमिकों को मजदूरी भी यूं ही देनी पड़ जाती थी।
विज्ञापन


चूंकि बिजली न होने के कारण मशीनें बंद हो जाती थी तो ऐसे में श्रमिक भी खाली हो जाते थे। विद्य़ुत विभाग ने जिले में बिजली का स्रोत बढ़ाने का निर्णय लिया। जिससे शहर और देहात को बिजली की उचित आपूर्ति की जा सके।

नोएडा समेत अन्य क्षेत्रों में गर्मियों में बिजली का लोड पड़ने पर अकसर पाली बिजली घर बैठ जाता था। इससे शहर अंधेरे में डूब जाता था। मगर यूपीपीसीएल की ओर से नोएडा के सेक्टर-148 में बिजली विभाग ने 1000 एमवीए का बिजली घर बनवाना शुरू कर दिया।

जिसका काम अब लगभग पूरा हो गया है और अंतिम चरण में पहुंच गया है। बिजली विभाग जनवरी के पहले सप्ताह तक इसे चालू कर देगा। इससे यदि पाली बिजली घर बैठ जाता है तो इसी बिजली घर से लोड चालू कर दिया जाएगा और शहरवासियों को बिना बिजली के रहना नहीं पड़ेगा।

सेक्टर-129 के बिजली घर को किया जाएगा अपग्रेड
नोएडा के सेक्टर-129 स्थित बिजली घर को अपग्रेड किया जाएगा। अभी तक 132/33 की क्षमता थी मगर अब 40 एमवीए और क्षमता बढ़ा दी जाएगी। इससे शहर और सेक्टरों को 23 एमवीए बिजली अधिक मिलेगी और कटौती कम हो जाएगी।

सेक्टर-148 बिजली घर 1000 एमवीए की क्षमता का है और इसे जनवरी के पहले सप्ताह तक हर हालत में शुरू कर दिया जाएगा। इससे यूपीपीसीएल को पाली बिजली घर पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा। यदि पाली बिजली घर बैठ जाता है तो सेक्टर-148 विद्युत घर से बिजली मिल जाएगी।-पुनीत गुप्ता अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें