फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में मौलवी पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार

Sat, 28 Apr 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बलात्कार की घटनाएं
विज्ञापन

गाजीपुर इलाके से अगवा मासूम के साथ गाजियाबाद के मदरसे में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मौलवी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिहार निवासी गुलाम शाहिद (34) के रूप में हुई है। अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि मौलवी की गिरफ्तारी पॉक्सो एक्ट के तहत की गई है। 

विज्ञापन


छानबीन के बाद पता चला कि आरोपी मौलवी ने मामले में घोर लापरवाही बरती। 24 घंटे से अधिक समय तक मासूम को मदरसे में छिपाकर रखा गया था, लेकिन बावजूद इसके उसने न तो मासूम के परिजनों और न ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की छानबीन की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, भारी विरोध प्रदर्शन के बीच बृहस्पतिवार को अपराध शाखा की टीम गाजियाबाद में हिंडन विहार स्थित मदरसे में जांच के लिए गई थी। जांच के बाद मदरसे के मौलवी गुलाम शाहिद से पूछताछ की गई। जांच के बाद मौलवी की लापरवाही पाई गई। 
विज्ञापन


मासूम के बयानों के बाद पुलिस ने मामले में पोक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया था। हालांकि 11 वर्षीय पीड़िता ने नाबालिग पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था, लेकिन जांच के बाद पोक्सो में मौलवी की संलिप्तता बनती है।

जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए किशोर के बड़े भाई की भूमिका की भी छानबीन की जा रही है। अपराध शाखा की टीम ने शुक्रवार को भी गाजियाबाद में मदरसे में छानबीन की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें