फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर लैंडफिल के काम तय समय में पूरे हों : सत्या शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कचरा प्रबंधन को वैज्ञानिक और स्थायी मॉडल बनाने के निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को गाजीपुर लैंडफिल साइट का निरीक्षण कर वहां चल रहे कचरा निस्तारण और बायो-माइनिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साइट से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं और कचरा प्रबंधन को स्थायी एवं वैज्ञानिक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। विश्व पर्यावरण दिवस के तहत चल रहे विशेष स्वच्छता एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान के दौरान हुए इस निरीक्षण में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, डेम्स समिति के अध्यक्ष संदीप कपूर, संबंधित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि और निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सत्या शर्मा ने बायो-माइनिंग प्रक्रिया, कचरा प्रसंस्करण क्षमता और पर्यावरण सुधार संबंधी कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर लैंडफिल की समस्या का समाधान केवल कचरे के ढेर को कम करने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे आधुनिक और व्यवस्थित कचरा प्रबंधन के आदर्श मॉडल में बदला जाना चाहिए। लैंडफिल साइटों के प्रभावी प्रबंधन के बिना स्वच्छ और सुंदर दिल्ली का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें