फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनुपस्थित मिले जोनल प्रभारी व कर अधीक्षक, एक दिन का वेतन रोका

विज्ञापन
मोहन नगर जोनल कार्यालय में अव्यवस्था को लेकर अधीनस्थ से बात करते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह म
विज्ञापन
गाजियाबाद/साहिबाबाद। नगर आयुक्त ने बृहस्पतिवार को मोहननगर स्थित जोनल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जोनल प्रभारी सुशील प्रताप सिंह और कर अधीक्षक रामबली पाल अनुपस्थित मिले। इस पर नगर आयुक्त ने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर बंद मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


नगर निगम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि जोनल कार्यालय समय पर नहीं खुलते और कर्मचारियों का व्यवहार भी लोगों के प्रति ठीक नहीं है। इसी के चलते नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, अपर नगर आयुक्त अवनिंद्र कुमार के साथ सुबह करीब 10 बजे मोहननगर जोनल कार्यालय पहुंचे। इससे कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गए।

नगर आयुक्त सबसे पहले जोनल प्रभारी और कर अधीक्षक के कार्यालय पहुंचे, जहां दोनों की कुर्सियां खाली मिलीं। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों अधिकारी अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों के रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र काउंटर भी बंद मिला। इस पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कर जमा करने आए लोगों से भी बातचीत की। साहिबाबाद के श्याम पार्क निवासी इंद्र मोहन शर्मा को मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

कार्यालय में लोगों के बैठने और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था न होने पर भी नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने पर्याप्त बेंच और पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि निर्धारित समय से देरी से कार्यालय पहुंचने वाले अधिकारी और कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश कुमार, मुख्य अभियंता नरेंद्र कुमार चौधरी, उद्यान प्रभारी अनुज कुमार और महाप्रबंधक जलकल कामाख्या प्रसाद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें